प्रदेश सरकार की ओर से राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने थर्मोकूल के CMD राजीव गुप्ता को किया पुरस्कृत


◼️उद्योग क्षेत्र में बेजोड़ एवं प्रशंसनीय सहयोग करने के लिए थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के चेयरमैन राजीव गुप्ता को किया गया सम्मानित



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता को प्रदेश सरकार की ओर से पुरस्कृत किया गया। 

थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता को यह पुरस्कार उद्योग क्षेत्र में बेजोड़ एवं प्रशंसनीय कार्यो, उत्कृष्ट उत्पादन, रोजगार सृजन तथा सामाजिक दायित्वों के निष्पादन में इनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण सेवाभाव के लिए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, (पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार) के द्वारा, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, सदर विधायक संजीव शर्मा, लोनी विधायक नंद किशोर गूजर, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की उपस्थिति में प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजीव कुमार गुप्ता को सम्मान स्वरूप शाल उढाकर, सम्मान प्रतीक चिह्न भेंट किया, तथा उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर राजीव कुमार गुप्ता के बड़े भाई संजीव कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के योगदान को पुरस्कृत करने के लिए राजीव कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमएसएमई विभाग, जिला प्रशासन, तथा संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान सहित डीआईसी के सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post