श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने ठाकुर साहब नागेन्द्र सिंह की माता माजिसा शोभारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की


◼️महाराजश्री बोले, माता माजिसा  शोभारानी जैसी पुण्यात्मा लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहती है



रिपोर्ट :- अजय रावत 

जोधपुर :- पोकरण निवासी ठाकुर साहब नागेन्द्र सिंह की माता माजिसा शोभारानी का निधन हो गया था। शनिवार को पोकरण हाउस जोधपुर में पुण्य आत्मा को याद किया गया।सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने दास विजय बाबा लंदन और भक्तगण राजकुमार, कुलदीप सिंह राठौड़ राओटी एडवोकेट, भँवर रवि सिंह राठौड़ राओटी एडवोकेट व शम्भू सिंह भायल के साथ स्वर्गवासी आत्मा की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। 

महाराजश्री ने पोकरण ठाकुर साहब नागेन्द्र सिंह, उनके कवर साहब व ठाकुर सुंदर सिंह से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि माता माजिसा शोभारानी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी और सेवा कार्यो में हमेशा बढ-चढकर भाग लेंती थी। संतों की सेवा को वे भगवान की एसेवा ही मानती थी। अपने बच्चों को भी उन्होंने धर्म, भक्ति, सत्कार, सेवा, सभी का मान-सम्मान करने के गुण दिए।  ठाकुर साहब नागेन्द्र सिंह उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ही धर्म, समाज व देश सेवा में निरंतर लगे रहते हैं। माता माजिसा शोभारानी जैसी पुण्यात्माा का निधन नहीं होता है क्योंकि वे लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post