रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- मकर संक्रांति के अवसर पर ढबारसी रोड स्थित आंचल न्यास परिसर मे मंदिर के शिलान्यास, सामूहिक यज्ञ एवं गौ माता के लिए छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर का शिलान्यास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल ने किया। रामलाल ने आँचल न्यास के संचालक मुकेश कुमार के लिए कहा कि मुकेश सुदूर पूर्व-उत्तर एवं मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से स्वावलंबी बना रहे है।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि गौमाता के छप्पन भोग का कार्यक्रम पहली बार समक्ष आया है। वो इस कार्यक्रम को पूरे देश मे करने को अन्य बंधुओं को भी प्रेरित करेंगे.इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप मे यतींद्रानंद गिरी जी महामण्डलेश्वर जूना अखाड़ा ने कहा कि भारत देश सनातनी परंपरा वाला देश है। धर्म को बचाने एवं अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित करने की आवश्यकता है। अपने बच्चों को संस्कृति से जोड़कर रखे ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपने संस्कृति पर गर्व हो और वह उसे सुरक्षित कर सके।
आँचल न्यास के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि विगत 18 वर्ष से आँचल न्यास द्वारा सुदूर पूर्व-उत्तर क्षेत्रो एवं मलिन बस्तियों के अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा,व्यवहार, संस्कार देने का काम आंचल न्यास समाज के सहयोग से कर रहा है। बच्चों को स्वावलंबी बनाकर पुनः पूर्व-उत्तर एवं सामजिक क्षेत्रो मे स्थापित करने और संस्कार ,संस्कृति बचाए रखना ही आँचल न्यास का एकमात्र उदेश्य है। कार्यक्रम का संचालन हनुमान कथावाचक अरविंद भाई ओझा ने किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से आँचल न्यास के अध्यक्ष आर. पी माहेश्वरी,कोषाध्यक्ष हरीश मित्तल,कार्यक्रम संयोजक संजय गर्ग,दलबीर राघव, उदय वीर सिंह, शिखर गुप्ता ,प्रचार प्रमुख संजय कुशवाह उपस्थित रहे।