भाजपा नेता पृथ्वी सिंह के जन्मदिन पर 21 जनवरी को होगा कवि सम्मेलन



◼️2016 से प्रतिवर्ष होता आ रहा है साहित्य उत्सव



विशाल वाणी.....✍🏻

गाजियाबाद :- शिक्षाविद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन 21 जनवरी की शाम को किया जाएगा। 
 समाधान शक्ति सामाजिक संस्था और साहित्य प्रोत्साहन समिति की तरफ से आयोजित ये कवि लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में शाम 5 बजे से शुरू होगा। 

श्रीमहंत नारायण गिरी के सानिध्य में विश्व प्रसिद्ध शायर व कवि विजेंद्र सिंह परवाज़, राजेश रेड्डी, अज़हर इक़बाल, अंकिता सिंह, आदिल रशीद, राहुल शर्मा, डॉ ज्योति उपाध्याय और राज कौशिक काव्य पाठ करेंगे। 

संयोजक राज कौशिक एवं पप्पू पहलवान ने बताया कि भाजपा नेता पृथ्वी सिंह के जन्मदिवस पर कवि सम्मेलन कराने की शुरुआत 2016 से हुई थी। इस बार 11वें कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post