रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की मासिक चर्चा पार्टी कार्यालय f 10 जगदीश नगर पटेल नगर थर्ड गाजियाबाद पर आयोजित की गई जिसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आपस में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की चर्चा की शुरुआत करते हुए विनोद अकेला ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी की गतिविधियों में शिथिलता आ गई थी, हमें अध्यक्ष के सपनों को साकार करना है तो पार्टी में आई शिथिलता को दूर करना होगा, इसके लिए हमें अपनी जिला इकाइयों को एक्टिव करना होगा
संवाद को आगे बढ़ते हुए सत्येंद्र यादव ने बताया की संगठन की शक्तियां क्या है किस तरह से संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है उन्होंने सबसे प्राचीन पार्टी कांग्रेस पार्टी किस तरह से आगे बड़ी उसके बारे में भी बताया और सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी को संगठित करने पर जोर दिया
पवन सक्सेना ने इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की।
धीरेंद्र सिंह की भदोरिया ने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया उन्होंने कहा की पार्टी के समस्त पदाधिकारी को पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए जनता के बीच जाना चाहिए
अनिल मिश्रा ने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए क्या-क्या किया जाए इस संबंध में अपना वक्तव्य दिया।
पार्टी की इस मासिक बैठक में विशेष रूप से अनिल सिन्हा, दिनेश चंद माथुर, जतिन सहगल, मयंक ग्रोवर, रंजीत शर्मा, गणेश शर्मा, सुभाष चंद्र पांडे, दीपक वर्मा, कमल यादव, पवन सक्सेना, राम गणेश सिंह, विनोद कुमार सिंह अकेला, सत्येंद्र यादव, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, अनिल मिश्रा, आर पी शुक्ला, मुकेश राज, गिरीश मिश्रा, राजेंद्र यादव, विकास, धर्मेंद्र आर्य, ऋषि, उमेश शुक्ला, सोनिया शुक्ला, सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया अंत में विनोद कुमार सिंह अकेला ने राष्ट्रगान के साथ पार्टी की मासिक चर्चा के समापन की घोषणा की।