रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की अस्मिता खेलो इंडिया वोमेन लीग योग प्रतियोगिता में आराध्या त्यागी ने ग्रुप प्रतियोगिता में द्वितीय और चालीस हजार का नकद पुरस्कार व पेअर प्रतियोगिता में द्वितीय व सोलह हजार का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी के साथ पैडल पॉवर कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो आधारशिला पब्लिक स्कूल वसुंधरा में आयोजित की गई। जिसमें अंशिता ने द्वितीय स्थान व सौम्या और तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसी के साथ 3X3 बास्केट बॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 में प्रथम स्थान व अंडर 14 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमेंआशी ,रिधिमा ,विधि ,वैष्णवी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इसी के साथ स्केटिंग में चिपियाना ट्रैक पर दूसरी ओपन स्टेट स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें सोनिया त्यागी द्वितीय नव्या 2 अंशिका शुक्ला प्रथम अंशिका प्रथम सोना 1 गौरी प्रथम आराध्या प्रथम अंजेल प्रथम
वही स्कूल के प्रधानाचार्य पूनम शर्मा और स्कूल के मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनका भविष्य में आगे खेलने की प्रेरणा दी।