एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज इस्लामनगर में मॉडल विलेज ट्रस्ट के सहयोग से बनी नई लाइब्रेरी का महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने किया उद्घाटन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मॉडल विलेज ट्रस्ट के सहयोग से एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, इस्लाम नगर, में लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित लाइब्रेरी का बुधवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि महंत मुकेशानंद गिरी महाराज ने  मॉडल विलेज ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। 

महंत मुकेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि “लाइब्रेरी ज्ञान का मंदिर होती है, जहाँ से छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है। एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज इस्लामनगर में लाइब्रेरी बनने से यहां की छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना भी अत्यंत आवश्यक है। 

अतः माता-पिता व शिक्षक बच्चों में संस्कार भी पैदा करें। मॉडल विलेज ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार इंगोले, सीईओ नौफल पी के, नेशनल कॉर्डिनेटर मोहमद आसिफ प्रधानाचार्या शबाना खान, मोहम्मद शुऐब, रशीद आदि भी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post