रिपोर्ट :- विकास शर्मा
हरिद्वार :- देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्वालापुर से ऋषिकेश जा रहे बाइक सवार दो युवकों की वाहन को ओवरटेक करते समय दुर्घटना में डिवाइडर से टकराने पर एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दूसरे युवक ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया।
यह दुखद हादसा हरिद्वार क्षेत्र के ज्वालापुर ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइकसवार भीम यादव पुत्र धर्मवीर यादव और राम खिलावन, निवासी शीशमझाड़ी ऋषिकेश, ज्वालापुर की ओर से ऋषिकेश जा रहे थे। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बाइक से गिरने के बाद दोनों युवक सड़क पर आ गिरे और पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना स्थल पर कनखल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। दुर्घटना स्थल के आसपास की सीसी फुटेज द्वारा दुर्घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।