रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- बार एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद द्वारा बार प्रांगण में अध्यक्ष ब्रहमदेव त्यागी व सचिव वरुण त्यागी एंव डीजीसी सिविल हरप्रीत सिंह जग्गी एंव अन्य अधिवक्ताओं के साथ धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया गया और सभी की ख़ुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर सरदार एस पी सिंह पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार गुरदीप सिंह,सीपी श्रीवास्तव, सुनीता दत्ता,राकेश केली, अक्षय मेकिन,मनप्रीत सिंह, निर्मलजीत सिंह,जगमोहन सिंह,डॉ सबनम,खुशनुमा प्रवीन, विनय जैन,मनमोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।