रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई और सभी व्यापारियों को यह संकल्प दिलाया गया की सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर अपना देश का बना हुआ सामान ही बेचे। स्वदेशी अपनाएं और विदेशी का बहिष्कार करें इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल दीपक गर्ग संजय गुप्ता अमन सिसोदिया प्रेम प्रकाश जगमोहन जॉन नरेश ठाकुर राजीव सोनी रोहित गौतम मूलचंद गर्ग सुंदर सिंह श्रीपाल यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।