रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सोमवार को औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऐ आई एम ओ कार्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र लीज और रखरखाव शुल्क तथा फैक्ट्री एक्ट का पंजीकरण जमा करने के लिए एक शिविर लगाया गया। यह शिविर यूपीसीडा के अधिकारियों के द्वारा उद्यमियों को एक ही जगह आसानी से शुल्क जमा कराने की सहूलियत प्रदान करने के लिए लगाया गया।
इस शिविर में समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने उपस्थित रहकर यूपीसीडा के अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि विभाग के द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कदम उठाया गया है। तथा उद्यमी साथियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।