रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह का जन्मदिन सोमवार को शहर विधायक संजीव शर्मा के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक संजीव शर्मा ने सरदार बलप्रीत सिंह को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सरदार बलप्रीत सिंह ने विधायक संजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा आदि ने भी सरदार बलप्रीत सिंह को जन्मदिन की बधाई दीं।