गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में धूमधाम से मनेगा लोहड़ी का पर्व




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- महानगर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में लोहड़ी का पर्व  धूमधाम से मनाया जाएगा। 13 जनवरी मंगलवार की शाम साढ़े 7 बजे सोसायटी के सी-3 ब्लॉक के सामने गेट संख्या 3 के पास सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाने का निर्णय आरडब्लूए कार्यकारिणी ने किया है। यह जानकारी आरडब्लूए अध्यक्ष विजेंद्र गिरी ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष लोहड़ी का पर्व सोसायटी के सभी निवासी एकसाथ मिलकर मनाते हैं। 

इस दिन सोसायटी में निश्चित स्थान पर आग जलाकर खील डालकर व तिलगट्टी, मूंगफली आदि बांटकर पारंपरिक रूप से लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। सोयायटी के सभी निवासी इस पर्व में शामिल होकर एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हैं। आरडब्लूए कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने सोसायटी के सभी निवासियों से सही समय पर निश्चित स्थान पर पहुंचकर लोहड़ी का पर्व मनाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post