रेवड़ी ,मूंगफली व पॉपकॉर्न बांटकर धूमधाम से मनाई लोहड़ी, पंजाबी धुनों पर जमकर थिरके लोग


◼️गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया कार्यक्रम



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सोमवार को महानगर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में धूमधाम से लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी मंगलवार को  धूमधाम से मनाया गया। गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए  की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी निवासियों ने जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर सोसाइटी परिसर में गेट नंबर 3 के आगे आग जलाकर निवासियों ने एक दूसरे को रेवड़ी, मूंगफली व पॉपकॉर्न बांटकर एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। साथ ही इस मौके पर पंजाबी ढोल व पंजाबी धुनों ने निवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर युवाओं ने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। 

इस मौके पर मौजूद आरडब्लूए कार्यकारिणी की बोर्ड सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि यह हम सभी भारतीयों का त्यौहार है जिसे हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लोहड़ी की रात साल की सबसे लंबी रात होती है, लोहड़ी के अगले ही दिन से दिन लंबे होने शुरू हो जाते हैं।आरडब्लूए  के कोषाध्यक्ष किन्शुक बंसल ने बताया कि किसानों के लिए भी इस पर्व का विशेष महत्व होता है।  इस मौके पर रश्मि चौधरी, शालिनी गोयल प्रभा शर्मा,अनुजा बंसल,कीर्ति पाहवा , निशि गुप्ता,   अनुज बंसल,संजय बंसल  , सीमा गुप्ता,  शालिनी कक्कड़ , राज किशोर शर्मा अश्वनी,अरविंद सिंघल,गौरव बंसल, प्रभात गर्ग,दिनेश सिंह आदि सैकड़ों संख्या में गुलमोहर वासी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post