आधार कार्ड, आयुषमान कार्ड एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लोटस सृष्टि सोसायटी क्रॉसिंग रिपब्लिक मे श्रेया आई सेंटर जयपुरिया मॉल इंदिरापुरम स्वास्थ्य विभाग व डाक विभाग के सहयोग से कैम्प का आयोजन किया।
कैम्प का उद्घाटन विधायक संजीव शर्मा ने किया कैम्प मे मुख्य अतिथि के रूप में बालकिशन गुप्ता भारतीय मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमवीर वीरवार रिटायर्ड आईएएस के के शर्मा नीतीश पाल विनोद शर्मा व सृष्टि समिति की समस्त मेंटेनेंस टीम संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

डाक विभाग से अनुराग हेमंत बिलाल श्रेया आई केंद्र से हिमांशु एवं पंकज सुभाष स्वास्थ्य विभाग से सौरभ उपस्थित थे 100 ज्यादा लोगों ने आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस के अवसर पर पहला कैम्प राज पब्लिक स्कूल मेरठ रोड पर आयोजित हुआ आज दूसरा कैम्प आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा लोटस सोसायटी क्रासिंग रिपबिलिक मे डाक विभाग भारत सरकार स्वास्थ्य विभाग व श्रेया आई सेंटर के सहयोग से किया गया। कैम्प का शुभारम्भ विधायक संजीव शर्मा ने किया कैम्प मे 70+ आयु के वरिष्ठ नागरिको के आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये। कैंप में 18 वर्ष तक की आयु के नए आधार कार्ड बने तथा विभिन्न आयु वर्ग के पुराने आधार कार्ड में सुधार एवं बदलाव किये गये
इस अवसर पर 100 से ज्यादा स्थानीय निवासियों ने कैंप मे आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड व निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाया।

इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल पंडित अशोक भारतीय माहिम गुप्ता  अजय चोपड़ा संदीप पाल मनोज कुमार धर्मेंद्र संदीप योगेन्द्र पंकज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डाक विभाग से तहसीन बिलाल अनुराग हेमंत ने पूरे मनोयोग से आधार कार्ड बनाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post