हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय वेद प्रकाश चौहान की द्वितीय पुण्यतिथि पर‌ ‌ राजनीतिज्ञों,पत्रकारों व‌ सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- तीर्थ नगरी हरिद्वार के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी स्वर्गीय श्री वेद प्रकाश चौहान को आज उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रवण नाथ नगर स्थित श्री राम भवन में ‌राजनीतिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ पत्रकारों,  समाज ‌ के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। हरिद्वार शहर के जाने वेद प्रकाश चौहान की  दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पर श्रवण नाथ नगर स्थित एक भवन में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें राजनैतिक, पत्रकार, व्यापारीगण व शासन प्रशासन से गणमान्य लोगो ने श्रद्घांजलि अर्पित कर ‌ उनके द्वारा पत्रकारिता जगत में उनके सामाजिक कार्यों को याद किया। 

इस अवसर पर उनके ज्येष्ठ पत्रकार पुत्र संजय चौहान ने उनको भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ‌ ‌कहा कि वह सदैव हमारे दिलों में एक आदर्श पिता और मार्गदर्शन के रूप में जीवित रहेंगे। इस मौके पर पूर्व संध्या पर एक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके जीवन पर अपने-अपने विचार रखे। गौरतलब है कि 10 जनवरी 2024 को वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान ने अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु के चरणों में लीन हो गए थे। वह गरीबों व असहायों के मसीहा के रूप में भी जाने जाते थे। वहीं, उन्होंने अपनी सच्ची व निर्भीक कलम से कई गंभीर मुद्दों को शासन, प्रशासन व सरकार‌‌ के समक्ष रखा और उनका निवारण करने में लोगों की भरपूर सहायता की। उनकी छवि एक निडर और निर्भीक पत्रकार की रही। अपनी लेखनी के माध्यम से उन्होंने असहाय व गरीब लोगों की भरपूर मदद की। 

उनको श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार संजय आर्य, मनोज सैनी, विष्णु शर्मा, सुनील दत्त पान्डे, सुनील तलवार, सतीश चौहान, विकास चन्द्रा, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर, ‌राजीव शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, रामनाथ, सुरेश चौहान, चोखेलाल, राकेश चौहान, बलवीर सिंह चौहान, बाबूलाल, अर्पित, किशोर, मोनू, तपेश, सच्चिदानन्द भटट, अर्जुन, सूरज अरोड़ा, हर्ष शर्मा, विष्णु अरोड़ा, विक्की, सोनू, रिंकू, धर्मेन्द्र, विजय, वरूण, गणेश, पार्षद दीपक शर्मा, मुकेश वर्मा, भोला दत्त जोशी, अमित अरोड़ा, हीरा, दीपांशु फतलानी, अशोक अरोड़ा, घनश्याम, रविश, मिन्टू, रोहताश सहित राजनैतिक, पत्रकार, व्यापारीगण व शासन प्रशासन से गणमान्य लोग‌ उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post