विशाल वाणी.....✍🏻
गाजियाबाद :- केन्द्र सरकार द्वारा मनेरगा योजना का नाम बदलकर जी राम जी योजना किया गया है। जिसे लेकर भाजपा प्रदेश व्यापी अभियान चला रही है। अब कांग्रेस भी मनरेगा बचाओ संग्राम के नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि 2005 में यूपीए सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम योजना शुरू की गई थी। मनरेगा ग्रामीण आजीविका सुरक्षा की रीढ़ रहा है जो हर वर्ष 5 से 6 करोड़ परिवारों को रोजगार उपलब्ध करा रहा था। इस योजना से महिलाओं, दलित आदिवासी और वंचित समुदाय को लाभ हुआ।
केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई वीबीजी रामजी0अधिनियम इस पूरे ढांचे से एक मौलिक विचलन है। यह काम की वैधानिक गारंटी को समाप्त करता है। इससे रोजगार में कमी, मजदूरों का दमन ओर ग्रामीण संकट खड़ा होगा। कार्यक्रम से महात्मा गांधी के नाम से हटाया जाना भी श्रम की गारिमा और ग्राम स्वराज के उन मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास दर्शाता है जिन पर मनरेगा आधारित है। ऐसे में अब मनरेगा बचाव को लेकर कांग्रेस अभियान शुरू कर रही हैं।
जिसमें आज कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई। 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध किया जाएगा। 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर जनसंपर्क अभियान और तीस जनवरी को वार्ड स्तर पर शहर में धरना दिया जाएगा। 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाव धरना, सात से 15 फरवरी तक राज्य स्तर पर विधानसभा का घेराव लखनऊ में, 16 से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय एआईसी सदस्यों द्वारा रैली निकाली जाएंगी। प्रेसवार्ता में सुरेन्द्र कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा और आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे।