पीपीपी ढांचे के तहत गाजियाबाद के औधोगिक तंत्र के विकास हेतु प्रशासनिक बैठक में संजीव गुप्ता ने रखें अपने विचार




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद के प्रसिद्ध होटल में सार्थक कलेक्टिव नई दिल्ली के सहयोग से गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जिले के उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ औद्योगिक विकास तंत्र को मजबूत करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से इस बैठक में विशेष रूप से मुख्य जिला विकास अधिकारी अभिनव गोपाल एवं ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज श्रीनाथ पासवान उपस्थित रहें। 

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रशासन के द्वारा गाजियाबाद मे सार्वजनिक निजी जन भागिदारी के तहत औधोगिक जगत के प्रमुख लोगों के साथ संवाद और सहयोग को बढ़ावा देकर परिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और समावेशी एवं सतत प्रगति के लिए व्यवहारिक मार्ग विकसित करते हुए विकास की बाधाओं को दूर कर उद्योगों को मजबूत कर, प्रदेश और देश को मजबूत करना है। 

बतौर समरकूल चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने इस बैठक में उपस्थित होकर अपने विचार साझा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार के द्वारा सहयोग करने की बात रखते हुए कहा कि गाजियाबाद प्रशासन की यह बहुत ही सार्थक पहल है। तथा इस प्रकार के संवाद में निरंतरता बनी रहनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post