खाटू श्याम के संगीतमय अखंड ज्योत पाठ में देर रात तक झूमते रहे श्याम प्रेमी


◼️खाटू श्याम के संगीतमय अखंड ज्योत पाठ का आयोजन श्री खाटू श्याम सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा कराया गया 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री खाटू श्याम सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा मालीवाडा स्ािित वोल्गा पैलेस में रविवार को खाटू श्याम के नवम वार्षिकोत्सव संगीतमय अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया गया। श्याम बाबा के जीवन लीला पर आधारित संगीतमय अखंड ज्योत पाठ में शहर भर के श्याम प्रेमी देर रात तक झूमते रहे। अखंड ज्योत पाठ में शामिल होने से पहले श्याम प्रेमियों ने श्याम नाम की मेहंदी भी लगवाई। 

कथा वाचक संदीप सुल्तानिया ने अपनी टीम के साथ नृत्य नाटिका के माध्यम से बाबा की महिमा का बखान कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। उनके भजनों पर देर रात तक श्याम नाम की गंगा बहती रही, जिसमें श्याम प्रेमी डूबकी लगाते रहे। संदीप सुल्तानिया ने बर्बरीक के जन्म से लेकर शीश का दान कर बाबा श्याम बनने तक की महिमा की प्रस्तुत की।आयोजक दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि संगीतमय अखंड ज्योत पाठ में शामिल होने के लिए 251 आसनों व सभी श्याम भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। 

बाबा का भव्य दरबार, बाबा का विशेष फूलों से श्रृंगार, इत्र वर्षा व छप्पन भोग आकर्षण का केंद्र रहे। खाटू श्याम के नवम वार्षिकोत्सव संगीतमय अखंड ज्योत पाठ में ब्रज मोहन अग्रवाल, हरि मोहन अग्रवाल, विभोर गर्ग विक्की, गौरव गर्ग, संजीव गुप्ता, ब्रजेश गर्ग, राजकुमार गुप्ता, सुनीत खुराना, अवनीश गर्ग, आशीष गोयल आदि का सहयोग भी रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post