शिवंस शर्मा ने दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट को लगातार दूसरी जीत दिलाई





रिपोर्ट :- अजय रावत 

मोरटी :- दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट का वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी अभियान जारी है।  टीम ने रवि ब्रदर्स जूनियर के साथ खेला गया मैच आसानी से 9 विकेट से जीत लिया। मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर रवि ब्रदर्स जूनियर ने टॉस जीता और  पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।  टीम  दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट के गेदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे महज 23.5 ओवर ही टिक पाई और 77 रन बनाकर आउट हो गई। 

मलपानी हिरेन ने सबसे अधिक 14 रन बनाए। उनके अलावा आरव चौधरी 10 रन ही दहाई का आंकडा छू पाए। शिवंस शर्मा व अनादि ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट के लिए 78 रन का लक्ष्य बहेद आसान रहा। टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 83 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत दर्ज की। शिवंस शर्मा ने 29 गेंद पर 6 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली। आरव ने नाबाद 12 रन बनाए। शिवंस शर्मा को लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post