◼️पंडित वैभव शर्मा ने किया भंडारे का शुभारंभ
◼️शुभचिंतकों ने की दीर्घायु की कामना
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- व्यापारी नेता, वरिष्ठ समाजसेवी व श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी जहाँगीराबाद के संरक्षक डॉक्टर सोनू पाठक ने रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर घंटाघर स्थित अपने कार्यालय पर भंडारे का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ दिल्ली के जमुना बाजार स्थित मरघट वाले हनुमान मन्दिर के महंत पंडित वैभव शर्मा ने किया। समाजसेवी सोनू पाठक को जन्मदिन पर शहर के गणमान्य लोगों, प्रशंसकों और समर्थकों ने बधाई दी। यह अवसर डॉक्टर सोनू पाठक के लिए इसलिए भी अत्यंत खास रहा क्योंकि एक दिन पूर्व ही उन्हें फ्रांस की यूनिवर्सिटी द्वारा पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उनके मूल निवास स्थान जहांगीराबाद बुलंदशहर, नोएडा से भी दर्जनों लोगों ने पहुंचकर उन्हें पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि मिलने व जन्मदिन की बधाई दीं।
डॉक्टर सोनू पाठक के जन्मदिन के अवसर पर उनके बचपन के मित्र गौरव बंसल, राजेश गर्ग और लव चड्ढा ने उनके आवास पर पहुंचकर बुके देकर और केक कटवाकर जन्मदिन व पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर बधाई दी।
इस आयोजन में शामिल हुए उनके मित्र, सहयोगियों व शुभचिंतकों ने उनकी दीर्घायु व सुखद जीवन की कामना कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। डॉक्टर सोनू पाठक को जन्मदिन की बधाई देने वालों का उनके कार्यालय पर सुबह से तांता लगा रहा। इस मौके पर बुलंदशहर के स्वामी परम देव जी महाराज, दीपक त्यागी, नवीन बंसल, गौरव बंसल, जयेश अग्रवाल,अनुपम शर्मा, किन्शुक बंसल ,लव चडढा, आदित्य चडढा ,राजेश गर्ग, , दैनिक एकता ज्योति के प्रधान संपादक राजकुमार राणा,सुल्तान अंसारी, हिरदेश पाठक, मनोज गुप्ता, सैंकी पाठक, के अलावा सैकड़ों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और भंडारे में प्रसाद वितरण किया।
डॉक्टर सोनू पाठक ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें परमात्मा की कृपा से सभी लोगों से सदैव अपार स्नेह मिलता है। उन्हें स्नेह करने वालों के वह सदैव ऋणी रहेंगे।