मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी एवं कंबल वितरण




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गाजियाबाद के अवंतिका स्थित स्वयंवर फार्म हाउस में खिचड़ी वितरण एवं कंबल वितरण का सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. संजीव शर्मा , सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,अमित शर्मा प्रदेश सचिव राजीव गांधी पंचायत राज संगठन कमेटी एवं संदीप शर्मा जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को गर्म खिचड़ी वितरित की गई तथा ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। आयोजकों ने मकर संक्रांति को सामाजिक समरसता और सेवा का पर्व बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहारा बनते हैं और मानवता की सेवा का संदेश देते हैं।

डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उससे जुड़े संगठन हमेशा सामाजिक सरोकारों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। अमित शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का उद्देश्य गांव, गरीब और कमजोर वर्ग तक मदद पहुंचाना है। संदीप शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में बुद्ध प्रकाश शर्मा, पंकज तंजानिया पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस,धर्मेंद्र शर्मा, नानक शर्मा,राजेश शर्मा, हरि मोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, अनुज पाराशर, मनीष पाराशर, राहुल पाराशर, गोपाल गर्ग, पंकज, नीरज, यश शर्मा, कपिल यादव, अमित यादव, अशोक शर्मा और आदेश पाराशर की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया और जरूरतमंदों की सेवा में भागीदारी निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post