रोजबेल पब्लिक स्कूल में लगे आधार कार्ड कैम्प का बीएसए ओमप्रकाश यादव ने किया उदघाटन


◼️स्कूल की प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर व चेयरमैन जोगेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

◼️स्कूल में आगे भी आधार कार्ड कैम्प लगाए जाएंगेः सरदार बलप्रीत सिंह


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विजयनगर सेक्टर 9 एल ब्लॉक स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में आयोजित आधार कार्ड कैम्प में दूसरे दिन भी शहर भर से लोग अपना आधार कार्ड बनवाने पहुंचे। 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए। शनिवार को आधार कार्ड कैंप का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों को नए आधार कार्ड के साथ पुराने आधार कार्ड में सुधार या बदलाव करने, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच की संुविधा भी उपलब्ध हो रही है। ऐसे पुनीत कार्य के लिए शिविर के आयोजक व रोजबेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निदेशक व प्रधानाचार्या की सभी सराहना कर रहे हैं। 

विद्यालय की प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर व चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के निदेशक व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए आगे भी आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया जाएगा। सेल्फ फाइनेंस प्रोग्रेसिव स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन, गाजियाबाद के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बिल्लू व जिला व्यायाम शिक्षक, गाजियाबाद डॉ. राजकुमार ने कहा कि रोजबेल पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने और बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के साथ ही समाज सेवा के कार्यों में मिसाल कायम कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post