एडवोकेट भूपेंद्र चित्तौडिया ने अपना जन्मदिन भगवान की पूजा-अर्चना करके मनाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री सनातन धर्म मंदिर राजनगर के उपाध्यक्ष, राजनगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ नई दिल्ली के विधि सलाहकार  श्री ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल नंदग्राम के अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र चित्तौडिया ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। 

एडवोकेट भूपेंद्र चित्तौडिया ने अपना जन्मदिन श्री सनातन धर्म मंदिर राजनगर में भगवान की पूजा-अर्चना करके मनाया। मंदिर के पंडित विघ्नेश झा ने माला, पटका पहनाकर व बुके भेंटकर उनका सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post