आस्था की नगरी हरिद्वार में मौनी अमावस्या पर्व पर ‌कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने किया आस्था के साथ किया गंगा स्नान





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- आस्था की नगरी हरिद्वार में मोनी अमावस्या पर्व पर रविवार को आज प्रातः श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था के साथ स्नान कर अपने परिजनों के लिए मंगल कामना की।मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुगण भिन्न-भिन्न राज्यों से गंगा स्नान हेतु पहुंचे। भोर सुबह से ही हर की पैड़ी सहित आसपास के सभी गंगा घाटों पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 

कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी, मालवीय घाट, सुभाष घाट, प्रेम नगर घाट और अन्य प्रमुख घाटों पर ‌गंगा स्नानकर‌ अपने पितरों की आत्मा की शांति हेतु दान कर ‌पुण्य अर्जित किया। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा में स्नान करके ‌ दान पुण्य करने से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती।

Post a Comment

Previous Post Next Post