रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- कांग्रेस महानगर कार्यालय पर सांसद तनुज पुनिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आशीष प्रेमी ने केक काटकर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सांसद तनुज पुनिया के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की।
समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। उन्होंने कहा कि तनुज पुनिया लगातार जनता की आवाज को संसद में मजबूती से उठा रहे हैं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आशीष प्रेमी ने कहा कि सांसद तनुज पुनिया युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित विभाग तनुज पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मौके पर अनुसूचित विभाग अध्यक्ष आशीष प्रेमी, उपाध्यक्ष बिजेंदर जाटव, राकेश कुमार, सूर्यकांत उपाध्यक्ष. महासचिव अशोक गौतम, बाबूराम शर्मा, दिनेश मेहता उपाध्यक्ष, चंद्रपाल एडवोकेट, संजय गौतम, जग्गू प्रधान, विनोद शर्मा, श्रीचंद दिवाकर, रवि कुमार, सूर्या, हर्ष सूर्या, पवन शर्मा, कासिम प्रधान, अशोक कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।