रिपोर्ट :- विकास शर्मा
हरिद्वार :- हरिद्वार की उपनगरी कनखल क्षेत्र के अंतर्गत बैरागी कैंप में एक टेंट गोदाम में आग लगने से वहां रखा लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में आज प्रातः प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों द्वारा आग पर काबू पाया गया।
गनीमत यह रही कि किसी जान की हानि नहीं हुई। आग लगने से टेंट में रखें लकड़ी का सामान तथा गद्दे व कपडे आदि जलकर स्वाहा हो गए। जिनका आकलन लाखों में लगायाजा रहा है। मौके पर पहुंची पहुंची चार दमकल गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण क्षेत्र में कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार उठ रहे थे। एफएसओ बलवीर सिंह के अनुसार आग लगने की घटनाओं के कारणो की जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसी फुटेज द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।