रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सिविल डिफेंस में उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सम्मान के अंतर्गत चीफ वार्डन सिविल डिफेंस गाजियाबाद ललित जायसवाल को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा एवं सिविल डिफेंस से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने ललित जायसवाल की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस के माध्यम से जनसेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित अधिकारी समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने पुलिस आयुक्त एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिविल डिफेंस के सभी स्वयंसेवकों और साथियों की मेहनत व सहयोग का परिणाम है, जो निरंतर नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए कार्यरत हैं।