रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा निर्देशित कला एकीकृत परियोजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बच्चों ने महिषासुर व कंस वध का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उदघाटन स्कूल निदेशिका मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल के कक्षा दो के छात्र-छात्राओ ने जहॉं एक तरफ मॉं दुर्गा के नौ रूपों व महिषासुर वध का शानदार मंचन किया।
वही कक्षा चार के छात्र-छात्राओ ने कृष्ण-लीला व कंस वध का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चार सहिबजादो के बलिदान का मंचन कर उन्होंने सभी को अन्याय व अत्याचार के सामने सिर ना झुकाने का संदेश दिया। गुजरात की लोककथा बुद्वि का सौदागर तथा राजस्थान की पन्ना धाय के बलिदान का मंचन भी आकर्षण के केन्द्र रहे। स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के विद्यार्थियो के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्व होते है। उन्हे भारतीय मूल्यों, संस्कार एवम् संस्कृति की जानकारी और प्रेरणा मिलती है।