रिपोर्ट :- जय कुमार
आगरा :- मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर सर्किट हाउस आगरा में ताजगंज क्षेत्र स्थित मलको गली पी.एच.सी. के भूखंड पर ताजगंज क्षेत्र की घनी आबादी और पास में ही विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर देसी विदेशी पर्यटकों की सुविधा और ताजगंज की 1.5 डेढ़ लाख आबादी को मूलभूत सुविधा के लिए भूखंड पर सार्वजनिक अस्पताल निर्माण की मांग 1 जुलाई 2021 को की गई थी जिसके संदर्भ में उपमुख्यमंत्री कार्यालय से पत्रांक संख्या 735/2021 पत्र प्राप्त हुआ था।
उसी पत्रांक पर पुनः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगरा आगमन पर सर्किट हाउस आगरा में एडवोकेट रवि माहौर भाजपा नेता ने ताजगंज की जनता की ओर से जच्चा खाना भूखंड में हॉस्पिटल निर्माण के लिए मांग की है। ताजगंज के लोगों को इमरजेंसी समय में चिकित्सा उपचार के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है ताजमहल पर आने वाले पर्यटक इमरजेंसी मेडिकल के अभाव में ताजमहल पर ही दम तोड़ देते हैं और कई पर्यटकों की तो चिकित्सा के है अभाव में जान तक भी जा चुकी है। इस दौरान भाजपा नेता कुलदीप शिवहरे, सचिन शर्मा, रवि बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।