रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने गाजियाबाद की प्रथम महिला महापौर, गाजियाबाद शहर में अनेकों विकास के कार्य कराने वाली, पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली, और गाजियाबाद महानगर के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मयंक गोयल की पूजा माता स्वर्गीय दमयंती गोयल की जन्म जयंती के अवसर पर उनके निवास पर जाकर चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की ।