रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टीपीजी क्रिकेट लीग में मेजबान टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने रोमांचक जीत दर्ज की। टीम ने प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब को 15 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया। अभिलाष ने 50 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान अव्यब्क्त त्यागी ने 37, उदित राज ने 26, अभय ने 17 व ली नव दत्ता ने 16 रन का योगदान दिया।
ऋषभ वर्मा ने 8 ओवर में 16 रन देकर व राजकुमार मौर्य ने 8 ओवर में 55 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब एक समय एक विकेट पर 61 रन बनाकर मजबूत था, मगर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर उसे 39.1 ओवर में 193 रन पर आउट कर दिया। ऋषभ वर्मा ने 59 गेंद पर 81 रन की शानदार पारी खेली मगर अपनी टीम को हार से नहंी बचा पाए। अभिनव सिंह ने 28 रन का योगदान दिया। मनीष ठाकुर ने 8 ओवर में 31 रन देकर, ली नव दत्ता ने 8 ओवर में 43 रन देकर 3-3 तथा यश पांडे ने 8 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ली नव दत्ता को दिया गया।