रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राष्ट्रीय नंद समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सैन ने गुरूवार को राष्ट्रीय नंद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार के सदस्य भुवन भूषण कमल से भेंट की। विनोद कुमार सैन ने उन्हें नववर्ष की बधाई दी। साथ ही भारत सरकार व भुवन भूषण कमल द्वाा पिछडा वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की। भुवन भूषण कमल व विनोद कुमार सैन के बीच राष्ट्रीय नंद समाज को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई।