दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट ने लिटिल चैम्पस को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- वृंदा क्रिकेट ग्राउंड मोरटी पर आयोजित पहले वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट व लिटिल चैम्पस के बीच मुकाबला हुआ। दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट 5 विकेट से विजयी रहा। टॉस लिटिल चैम्पस ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 34.5 ओवर में 198 रन पर आउट हो गई। आरव रावल ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। विक्रांत कुमार सिंह ने 40 व तृप्ति गुलाठी ने 24 रन का योगदान दिया। 

आयु श्रीवास्तव, अतुल्य व सम्पूर्ण कुमार नामदेव ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 28.5 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की। अर्पण ने नाबाद 59 रन व अर्जुन मैखुरी ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। कप्तान शिवंस शर्मा ने 45 रन का योगदान दिया। 2 कैच लेने व 2 रन आउट करने तथा 45 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवंस शर्मा को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post