गाजियाबाद से अयोध्या स्केटिंग यात्रा पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, नन्हे स्केटर्स का भव्य सम्मान




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नन्हे स्केटर्स द्वारा गाजियाबाद से अयोध्या तक की ऐतिहासिक स्केटिंग यात्रा को इंफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इसके पश्चात आज गाजियाबाद आगमन पर गाजियाबाद के जिला अधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बच्चों को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया और स्वयं मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला अधिकारी रविंद्र मांदड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “खेलो इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाने में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें।

नन्हे स्केटर्स की इस उपलब्धि से गाजियाबाद सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह यात्रा आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस मोके पर नन्हे स्केटर्स के पिता मोहित गुर्जर गौरक्षक कोच आकाश प्रताप सिंह एव समाजसेवी गौरव बंसल उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post