यूपी पुलिस क्रिकेट ने दिल्ली पुलिस को हराकर जीती वीरता संग्राम ट्रॉफी


◼️पूर्व रणजी खिलाड़ी तथा यूपी पुलिस क्रिकेट टीम के कोच विश्वजीत सिंह की काचिंग में टीम ने छठां टूर्नामेंट जीता


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- कोलोसियम ग्राउंड, सैक्टर 138, नोएडा में खेले गये वीरता संग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट  के फाइनल में यूपी पुलिस क्रिकेट टीम ने एकतरफा जीत प्राप्त की। टीम ने टीपी  (दिल्ली पुलिस) क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर वीरता संग्राम 2025-26 ट्रॉफी जीत ली। पूर्व रणजी खिलाड़ी तथा यूपी पुलिस क्रिकेट टीम के कोच विश्वजीत सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर कर यूपी पुलिस ने टीपी (दिल्ली पुलिस) को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। दिल्ली पुलिस की टीम यूपी पुलिस के गेंदबाज़ साहिल हसन और जय मूरत यादव के सामने टिक नहीं पायी और 17 ओवर में  106 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। 

दिल्ली पुलिस के बल्लेबाज समर पाल धामा ने 18 और विनय डागर ने 15 रनों का योगदान देकर अपनी टीम का स्कोर 3 अंकों में पहुंचाया। साहिल हसन व जय मूरत यादव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए क्रमशः 24 व 19 रन देकर 5 विकेट तथा 3 विकेट झटके। ज़वाब में यूपी पुलिस ने 13.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 107 रन लक्ष्य हासिल कर वीरता संग्राम ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया। अवनीश चपराना ने 43 गेंदों पर 64 रन व चैतन्य गहलोत ने 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिलाई। यूपी पुलिस टीम को  वीरता संग्राम ट्राफी तथा 51 हजार रूपयें नकद का पुरस्कार दिया गया। 

गेंदबाज़ साहिल हसन को मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं अवनीश चपराना को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट तथा विवेक कुमार को टुर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। यूपी पुलिस ने कोच विश्वजीत सिंह की कोचिंग में यह छठां टूर्नामेंट जीता। एक टूर्नामेंट में टीम उप विजेता रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post