हाउस टैक्स विवाद पर न्यायालय के निर्णय का शांतिपूर्वक इंतजार करें: डॉ. बी.पी. त्यागी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स वसूली और फरवरी माह से संभावित सख्ती के बीच शहर में पैदा हुए भ्रम और चिंता के माहौल पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बी.पी. त्यागी ने अपील जारी करते हुए कहा है कि यह मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन है तथा आगामी 15 तारीख को इस पर सुनवाई प्रस्तावित है। ऐसे में शहरवासियों को किसी भी तरह की जल्दबाज़ी या दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है।

डॉ. त्यागी ने कहा कि—
“अभी यह मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। 15 तारीख को सुनवाई होगी और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जनता के हित में फैसला आएगा। तब तक गाजियाबाद के लोग संयम बनाए रखें। किसी भी अधिकारी या व्यक्ति के बहकावे या दबाव में न आएं और सिर्फ हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करें।”

उन्होंने यह भी कहा कि हाउस टैक्स से जुड़े तथ्यों और कानून की अंतिम व्याख्या अदालत के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी। इसलिए किसी भी तरह का विवाद, तनाव या अनावश्यक अफवाह फैलाने से बचना समाज और शहर—दोनों के हित में होगा।

अंत में डॉ. त्यागी ने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायालय का निर्णय जनता के हितों की रक्षा करेगा और शहरवासियों को न्याय अवश्य मिलेगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि निर्णय आने तक नागरिकों को अनावश्यक मानसिक दबाव में न डाला जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post