तानिया क्रिकेट अकैडमी ने सेंट टेरेसा क्रिकेट अकैडमी को 6 विकेट से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में तानिया क्रिकेट अकैडमी ने सेंट टेरेसा क्रिकेट अकैडमी को 6 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट का यह अंतिम लीग मैच था। मैच में टॉस जीतकर सेंट टेरेसा क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उसका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 28.2 ओवर में 122 रन पर ही सिमट गई। राघव ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। समृद्ध बालाजी ने 26 रन का योगदान दिया। उनका अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक पहुंच पाया। 

तीन बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। कप्तान हर्षदीप को 2 विकेट मिले। दिलीप, वर्णित मलिक, अर्नव, अभि, दर्श, नलिन व देवांश को 1-1 विकेट मिला। तानिया क्रिकेट अकैडमी के लिए 123 रन का टारगेट आसान साबित हुआ और उसने 123 रन का टारगेट 22.4 ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। हर्षदीप ने 56 रन की पारी खेली। अर्नव ने नॉट आउट 20 रन बनाए। अर्नव सैनी ने 2 विकेट, समृद्ध बालाजी व अर्जुन शर्मा को 1-1 विकेट मिला। गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने पर तानिया क्रिकेट अकैडमी के कप्तान हर्षदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post