भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के हापुड़ जिलाध्यक्ष बने कौशल चौधरी




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के द्वारा हापुड़ जिले का जिला अध्यक्ष हापुड़ में चमरी के रहने वाले एडवोकेट कौशल चौधरी को नियुक्त किया गया। भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी के द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट कुँवर अयूब अली, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती गीता निगम, सचिव सोहनवीर सिंह 
खुटैल, कोषाध्यक्ष सोहनवीर सिंह चाचा, प्रवीण चौधरी, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष रणवीर प्रधान, वीरपाल सिंह, युवा के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष विपिन खुटैल, प्रदेश उपाध्यक्ष सतवीर गुर्जर नेताजी, श्याम सिंह चौधरी सभी ने किसान और मजदूर की उन्नति के लिए अपने-अपने विचार रखें और जिला प्रशासन, तहसील और पुलिस के के भ्रष्टाचारियों पर सख्त कदम उठाने का संकल्प लिया। मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र चौधरी ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post