◼️सरदार बलप्रीत सिंह का नगर कीर्तन में सम्मान किया गया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- दशम पिता श्री गुरू गोविंद सिंह साहिब जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को साहिबाबाद की समूह साध संगत द्वारा साहिबाबाद में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया। सरदार बलप्रीत सिंह ने सम्मान के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि धर्म, समानता, निस्वार्थ सेवा और वीरता की मिसाल श्री गुरू गोविंद सिंह साहिब जी ने अपने चारों पुत्र धर्म की रक्षा के लिए कुर्बान किए थे लेकिन हजारों लोगों में साहस, ज्ञान और भक्ति की भावना जगाकर नई जान दी।
उनके साहस के आगे मुगल की सेना भी थर-थर कांपने लगी थी। औरंगजेब की सेना का जनरल सैयद खान तो युद्ध का मैदान छोड़कर भाग निकला था। गुरु गोविंद सिंह जी ऐसे वीर संत थे, जिनकी मिसाल दुनिया के इतिहास दूसरी कोई नहीं है। उन्होंने मुगलों के जुल्म के सामने कभी भी घुटने नहीं टेके और खालसा पंथ की स्थापना की। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति, समानता व समरसता की स्थापना की जा सकती है।
सरदार बल्रप्रीत सिंह ने बताया कि पावन नगर कीर्तन श्याम पार्क से आरंभ होकर साहिबाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकला और अपनी दिव्यता बिखेरी। इस धार्मिक समागम में सरदार मनजीत सिंह, सरदार जगतार सिंह, सरदार रमनदीप सिंह आदि भी शामिल हुए।