रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैचं यंग एयरसन जूनियर व एनएससी मोरटी के बीच खेला गया। मैच को यंग एयरसन जूनियर ने आसानी से 6 विकेट से जीत लिया। टॉस जीतकर यंग एयरसन जूनियर ने एनएसजी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। एनएसजी की टीम यंग एयरसन जूनियर के गेदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे टिक नहींे पाई और 38 ओवर में 144 रन पर आउट हो गई।
प्रथम ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। साहिल हाशमी ने 22 रन व कियान शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। अंश ने 27रन देकर 3 विकेट चटकाए। अंशिका चौधरी ने 21 रन देकर व युवराज पाल ने 29 रन देकर 272 विकेट लिए। यंग एयरसन जूनियर के लिए 145 रन का टारगेट आसान साबित हुआ। टीम ने 23.1 ओवर में 4 विकेट पर 146 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शोरिया के नाबाद 59 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। अवंत तोमर 23 रन बनाकर नॉट आउट रहे। आरव शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया।