रोजबेल पब्लिक स्कूल में 16 व 17 जनवरी को आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया जाएगाः सरदार बलप्रीत सिंह


◼️आधार कार्ड कैम्प का उदघाटन विधायक संजीव शर्मा करेंगे, कैंप में श्रेया आई सेंटर इंदिरापुरम की ओर से आंखों की मुफ्त जांच की व्यवस्था भी रहेगी



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेक्टर 9 विजयनगर स्थित रेाजबेल पब्लिक स्कूल में 16 व 17 जनवरी को आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नेत्रों की निशुल्क जांच भी की जाएगी। आधार कार्ड कैंप का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने बताया कि आधार कार्ड कैंप का उदघाटन 16 जनवरी को विधायक संजीव शर्मा द्वारा किया जाएगा। कैंप में 70$ आयु के वरिष्ठ नागरिको के आयुष्मान कार्ड भी बनाये जाएँगे। कैंप के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ लाना होगा। 

इस कैंप में आप 18 वर्ष तक की आयु के नए आधार कार्ड भी बनवाए सकते हैं तथा किसी भी आयु वर्ग के पुराने आधार कार्ड में सुधार एवं बदलाव किया जा सकता है। आधार कार्ड के लिए ओरिजिनल जन्म प्रमाण पत्र क्यू आर कोड वाला एवं ओरिजिनल कागज ही साथ लाने होंगे। कैंप में श्रेया आई सेंटर इंदिरापुरम की तरफ से आंखों की मुफ्त जांच की भी व्यवस्था है। सरदार बलप्रीत सिंह ने बताया कि कैंप में विवेक त्यागी, पंडित राकेश शर्मा, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंडित अशोक भारतीय, जिला संरक्षक, संदीप त्यागी रसम, प्रदेश महामंत्री सौरभ यादव, जिला महामंत्री आशु पंडित’ का सहयोग रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post