राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 ने घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर लोहड़ी व मकर संक्रांति पर भंडारे का आयोजन किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा लोहड़ी व मकर संक्रांति के त्योहार पर घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था द्वारा सभी त्योहार जरूरतमंदों के साथ ही मनाए जाते हैं। 

लोहड़ी व मकर संक्रांति पर संस्था द्वारा उनके लिए भंडारे का आयोजन किया गया। ये दोनों पर्व दूसरों के साथ खुशियाँ बांटने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रतीक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारा कराया गया। भंडारे में रेखा भुवालका, रेनु अग्रवाल आदि का भी सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post