तानिया क्रिकेट अकैडमी ने यंग एयरसन जूनियर को 19 रन से मात दी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मोरटी के वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे  वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग एयरसन जूनियर को पहली हार का सामना करना पडा। टीम को तानिया क्रिकेट अकैडमी ने 19 रन से हरा दिया। मैच में टॉस तानिया क्रिकेट अकैडमी ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने अलंकृत त्यागी की 58 गेंद पर 3 चौकों व 5 छक्कों की मदद से खेली गई 62 रन की पारी की मदद से 30.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। 

अनंत ने 24 रन का योगदान दिया। टीम को 34 अतिरिक्त रन भी मिले। युवराज पाल व अंश यादव ने 3-3 विकेट लिए। 174 रन के जवाब में यंग एयरसन जूनियर की टीम 38.1 ओवर में 153 रन बनाकर आउट हो गई। आरव शर्मा ने 46, शिवाय पाराशर ने 30 व चिराग ने 26 रन का योगदान दिया। अनंत ने 3 विकेट चटकाए। रितेश व हर्षदीप ने 2-2 विकेट लिए। 24 रन बनाने के अलावा 3 विकेट लेने वाले अनंत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post