मतदाता गहन पुनरीक्षण, एसआईआर से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगीः विधायक संजीव शर्मा


◼️चुनाव आयोग के अभियान एसआईआर में भाजपा सक्रिय रूप से भाग ले रही हैः मयंक गोयल 

◼️रोजबेल पब्लिक स्कूल में मतदाता गहन पुनरीक्षण, एसआईआर कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा महानगर द्वारा गाजियाबाद शहर विधानसभा 56 में शुक्रवार को विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में मतदाता गहन पुनरीक्षण, एसआईआर कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण, एसआईआर के प्रदेश सह संयोजक विधायक संजीव शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एसआईआर सम्बंधी जानकारी दी। 

बैठक में विधायक संजीव शर्मा को एसआईआर का प्रदेश सह संयोजक बनने की बधाई दी गई। विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर चुनाव आयोग का अभियान है। इस अभियान के माध्यम से फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है और पात्र मतदाताओं को शामिल किया जा रहा है। इस अभियान में भाजपा सक्रिय रूप से भाग ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हर बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मजबूती से चलाने की रणनीति तैयार की जा रही है ताकि ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। 

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि पात्र मतदाता ही चुनाव के दौरान अपना मताधिकार का प्रयोग कर पाएं और फर्जी मतदाता को चुनाव से दूर रखा जाए। चुनाव आयोग ने फर्जी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाकर पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए ही यह अभियान शुरू किया है, जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर भाजपा को बूथ स्तर पर और भी सशक्त बनाने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि आगामी चुनावों में प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए हम एकजुट होकर तैयार हैं। शहर विधानसभा संयोजक बलराम रावल, कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हिमांशु मित्तल आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post