रिपोर्ट :- विकास शर्मा
हरिद्वार :- हरिद्वार में अधिकृत प्रशासन द्वारा आधार केंद्रो पर अधिकृत व्यक्तियों द्वारा आधार केंद्र पर न पहुंचने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें कई बुजुर्ग,बच्चे व महिलाऐ शामिल हैं। आधार केंद्रो पर अधिकृत व्यक्तियों द्वारा ना तो कोई पहुंचने का समय निर्धारित किया हुआ है और ना ही इस बात की सूचना है कि वह केंद्रों पर किस दिनऔर कब तक उपलब्ध होंगे। जिसके कारण अधिकृत क्षेत्र के लोगों को आधार केंद्रो पर अपना आधार अपडेट करने तथा नया आधार बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आर्य नगर चौक के समीप गली नंबर 3 मनप्रीत वाली गली में आधार केंद्रअधिकृत बाल विकास केंद्र में लगातार 10 दिन तक जाने वाले शुभम शर्मा व एक अन्य बुजुर्ग का कहना है कि आधार केंद्र पर अधिकृत व्यक्ति कभी नहीं मिलता। बाल विकास कार्यालय में संपर्क करने पर उनको आधार कार्ड बनाने वाले के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। आधार केंद्र के पंपलेट पर छपा हुआ मोबाइल नंबर कभी लगता ही नहीं है। नगर निगम के चक्कर काट रहे ब्रह्मपुरी निवासी संदीप का कहना है कि वह आधार कार्ड बनवाने हेतु विगत एक सप्ताह से चक्कर काट रहा है लेकिन अभी तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है और ना ही इस संबंध में कोई जानकारी मिल पा रही है।
लोगों का आरोप है कई कई दिन चक्कर काटने के बाद भी आधार केन्द्र पर व्यक्ति उपलब्ध नहीं है। सर्वर डाउन का बहाना बनाकर आधार बनाने वाले व्यक्ति कई कई दिनों से गायब है। जिनकी सूचना उक्त आधार केंद्र पर उपलब्ध नहीं है कि वह कब वापस आएंगे और कब आधार केंद्र पर आधार कार्ड लोगों के बन सकेंगे। क्षेत्र के लोगों ने सभी हरिद्वार में अधिकृत आधार केंद्रो जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से शीघ्र ही आधार कार्ड कार्य आरंभ की मांग की है।