रिपोर्ट :- अजय रावत 
यूपी/हापुड़ :- भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख द्वारा गढ़ मेले में संगठन के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजापाठ एवं हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत मेरठ मण्डल अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट जितेन्द्र चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर के रूप में चौधरी पवन कुमार सरपंच का मनोनयन किया गया। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख, प्रदेश अध्यक्ष (एडवोकेट) भूपेंद्र चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम ललित भाटी,प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र त्यागी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोनू,महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता निगम,राष्ट्रीय सचिव सोनवीर खुटैल”,प्रदेश उपाध्यक्ष सतवीर गुर्जर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी,कोषाध्यक्ष सोनवीर सोनू,श्याम सिंह चौधरी, प्रमोद चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की भावी योजनाओं और किसानों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।