रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों के लिए शुक्रवार को बाल दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दिव्यांग बच्चों ने गायनए नृत्य व नाटक से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। संस्था की डायरेक्टर निधि देवेश्वर ने समारोह का उदघाटन किया। साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि बाल दिवस हमें बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है और हमें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को समर्पित है। समारोह में बच्चों उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सकूल के शिक्षक व बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।