सरदार बलप्रीत सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ऐतिहासिक धर्म रक्षक यात्रा नगर कीर्तन का स्वागत किया


◼️सरदार बलप्रीत सिंह को ऐतिहासिक धर्म रक्षक यात्रा नगर कीर्तन में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह कालका के साथ रहकर सेवा करने का मौका मिला



रिपोर्ट :- अजय रावत 

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ऐतिहासिक श्धर्म रक्षक यात्राश् नगर कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने नगर कीर्तन में शामिल होकर श्री गुरू साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सरदार बलप्रीत सिंह ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होकर दिल्ली तक की इस पवित्र यात्रा में सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सबसे प्रेरणादायक यह रहा कि उन्हें दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह कालका के साथ रहकर सेवा करने का मौका मिला। 

सरदार हरजीत सिंह कालकाजी के नेतृत्व में कमेटी का समर्पण और लाखों संगत की श्रद्धा देखने लायक थी। पंजाब और हरियाणा से होते हुए जब यह यात्रा दिल्ली पहुँची तो हर जगह संगत ने पुष्प वर्षा और पूरे उत्साह के साथ गुरु साहिब की पालकी का स्वागत किया। सरदार हरजीत सिंह कालका के उत्साह और गुरु साहिब के प्रति उनकी आस्था ने सभी सेवकों को प्रेरित किया। गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को याद करती यह यात्रा धर्म और सेवा का जीता जागता प्रमाण थी। यह वाहे गुरू जी की कृपा ही है, जिसने हमें इस महान कार्य का हिस्सा बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post