बिहार की जीत सुशासन और विकास की जीत है: संजीव कुमार गुप्ता



 

रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत और भाजपा को नंबर वन पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है। कि बिहार की जीत नितीश बाबू के परिपक्व सुशासन और देश के विकास पुरुष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौमुखी विकास की देन है। 

बिहार की जागरूक जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है। कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार की ही उन्हें जरूरत है। संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में बिहार के बाद पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही परिणाम सामने आएंगे। क्योंकि देश की जनता का अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है।

Post a Comment

Previous Post Next Post